प्रमुख संवाददाता, दिसम्बर 31 -- UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में सर्दी का कहर बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान 17 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, 4.4 डिग्री तापमान के साथ कानपुर की रात सबसे सर्द रही। मौसम विभाग ने 59 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार नए वर्ष यानी पहली जनवरी को प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा में नमी बढ़ने से तापमान थोड़ा ऊपर उठेगा। साथ ही गलन भरी सर्दी से आंशिक राहत मिलेगी। अमौसी मौसम मुख्यालय के अनुसार पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ गई है। इससे प्रदेश के उत्तरी तराई एवं दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरा छंटने लगा है। तापमान में भी बढ़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.