वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 28 -- यूपी में मौसम फिर करवट लेने वाला है। रविवार से बदलाव के आसार हैं। इस दिन हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार और मंगलवार को तेज रफ्तार अंधड़, बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के जिलों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहे। इस दौरान बारिश के आसार बने, लेकिन बरसात नहीं हुई। लगभग यही हाल शनिवार को भी रहेगा। इसके बाद मौसम पलट सकता है। रविवार को सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में एक या दो स्पैल में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि सोमवार और मंगलवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा, आंधी, तूफान की आशंका है। इस दौरान बारिश भी होगी। बिजली गरजने के साथ गिरने की आशंका भी जताई गई है। ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। यह भी पढ़ें- बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.