UP Weather: दो दिन धूप के बाद फिर बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट, अगले 6 दिन ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ, जून 2 -- UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। आंधी और बारिश के दौर के बीच सोमवार को कई जिलों में तेज धूप निकलने से तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक धूप रहने और उसके बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 5 से 6 दिनों तक प्रदेश में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सोमवार को सुबह कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन करीब 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। धूप के कारण दिन के तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान करीब 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 1.8 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.