UP Weather: देश में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, अब यूपी में धूल भरी आंधी का अलर्ट
लखनऊ, जून 17 -- उत्तर प्रदेश में मौसम हर दिन अलग रंग दिखा रहा है। कई इलाकों में दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी सता रही है तो रात में आंधी से मौसम बदल रहा है। हालांकि बारिश का अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच मंगलवार को उत्तर प्रदेश का प्रयागराज देश में सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अभी बारिश न होने तक प्रयागराज में भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में उत्तर प्रदेश में इस दौरान धूल भरी आंधी, बिजली गिरने और 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि मॉनसून और बारिश के लिए इंतजार थोड़ा और करना होगा। ऐसे में उमस भरी गर्मी के साथ धूल भरी आंधी चलेगी। यह भी पढ़ें- राम मंदिर में कैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.