संवाददाता, मई 20 -- यूपी के बुंदेलखंड में गर्मी ने जनपद बांदा में 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक जनपद बांदा पूरे देश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। साथ ही 37 वर्ष पहले 48 डिग्री के ऊपर तापमान पहुंचा था। मंगलवार को पूरा जनपद में भीषण लू की चपेट में रहा। इससे आम जनजीवन प्रभावित रहा। तापमान 48.2 डिग्री पहुंचा तो दोपहर में ज्यादातर सड़कों व बाजार में सन्नाटा पसरा गया। सुबह से ही आसमान से अंगारे बरसे और धरती तवे की तरह तपती रही। मौसम विभाग ने बांदा जनपद को रेडजोन घोषित किया है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। लू से एक की मौत हुई है और हीटस्ट्रोक के शिकार 12 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। नौतपा शुरू होने से छह दिन पहले पूरा जनपद भीषण लू की चपेट में हैं। आसमान साफ होने और राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाएं भीषण...