लखनऊ, अप्रैल 19 -- दिन और रात के बढ़ते तापमान ने बेचैनी बढ़ा दी है। शनिवार को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हवा की गति कम होने के कारण धूप झुलसा देने वाली थी। नतीजतन, दोपहर के वक्त सड़कों पर वाहनों का दबाव कम देखा गया। कमोबेश रात की स्थिति भी यही रही। रात का तापमान भी 24 डिग्री तक पहुंच जाने से लोगों की नींद में खलल पड़ा। बिजली गुल होने की स्थिति में गर्मी और भी अधिक महसूस की गई। शनिवार को इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं रात भी सबसे ज्यादा गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को पारा 43 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.