UP Weather: तेज धूप और गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपिश, 18 जून तक चढ़ेगा पारा
वरिष्ठ संवाददाता, जून 16 -- UP Weather: यूपी के कई जिलों में सोमवार को एक बार पारा फिर 40 के नजदीक पहुंच गया। रात के तापमान में भी वृद्धि हुई। नमी कम न होने से उमस भी बढ़ी। 11 जून को आया पश्चिमी विक्षोभ अब तक प्रभावी है। यह सीजन का सबसे लंबे विक्षोभ साबित हुआ है। देश में इसका असर 18 जून तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है। उत्तरी पाकिस्तान से लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभों की शृंखला में 11 जून को आए विक्षोभ का असर लंबे समय तक बना हुआ है। यूपी के उत्तर पश्चिमी कुछ जनपदों में यह सोमवार को भी प्रभावी रहा। हालांकि बाकि जिलों में इसका प्रभाव नहीं रहा। हल्के ऊंचे बादलों की आवाजाही बनी रही जिससे हीट वेव जैसी स्थितियां नहीं बनीं। सोमवार को भी उत्तर पश्चिमी तेज हवाएं चलती रहीं। करीब 10-15 किमी प्रति घंटा की तेज ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.