लखनऊ, दिसम्बर 23 -- कोहरे की ओट से निकली हल्की धूप से तापमान बढ़ता दिखा लेकिन गलन से लोग दिन में भी बेहाल रहे। पश्चिमी विक्षोभ के असर ने शहर को शीत दिवस की स्थिति से थोड़ा उबारा लेकिन राहत मामूली रही। सुबह गलन और ठिठुरन के साथ हुई। रात में तापमान 10 डिग्री से नीचे जाने की वजह से घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों में रखा पानी बेहद ठंडा था। सोमवार को सुबह मध्यम कोहरा भी रहा फिर हल्की धूप निकल आई। यह धूप दोपहर में जा कर थोड़ी साफ हुई लेकिन पहाड़ी इलाकों से हो कर आ रही उत्तर पश्चिमी हवा की ठंडक ज्यादा हावी रही। सर्दी कम नहीं हो रही थी। शाम के बाद सर्दी ने फिर असर दिखाना शुरू कर दिया। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार मंगलवार को थोड़ा तापमान बढ़ेगा लेकिन मंगलवार की सुबह फिर घने कोहरे के साथ हुई। शाम के समय भी हल्के से मध्यम कोहरा रह सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.