वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 15 -- यूपी में अल नीनो का प्रभाव पड़ने लगा है। इसका प्रभाव लगातार तीन से चार माह तक पड़ेगा। इससे हीट वेव पीक पर होगी। बारिश कम होने की संभावना भी जताई जा रही है। बुधवार को पांचवें विक्षोभ और तेज धूप से दिन का पारा 38.2 डिग्री के पार चला गया। यह सामान्य से अधिक है। यही नहीं रात का पारा 3.4 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग ने 72 घंटों में हीट वेव की संभावना जताई है। अल नीनो एक समुद्री घटना है, जिसमें समुद्र के जल के तापमान के कारण काफी मौसमी बदलाव होते हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इसके प्रभाव से तापमान में वृद्धि अधिक होगी। हीट वेव की कंडीशन लंबे समय तक और पीक पर रहने की संभावना है। पूरे देश को देखते हुए उत्तर प्रदेश मंगलवार तक तापमान के हिसाब से सामान्य रहा है पर बुधवार को तेवर तल्ख हो गए। एक तो नया ...