मुख्य संवाददाता, जून 13 -- यूपी में आंधी-बारिश ने शनिवार को कई जिलों में कहर बरपाया। अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की जान चली गई। हादसों का सबसे ज्यादा असर वाराणसी और आसपास के जिलों में देखने को मिला, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। कासगंज में मकान का लिंटर गिरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों व सोरों में मकान का छज्जा गिरने से एक युवक की जान चली गई। वहीं, बाराबंकी में विद्युत पोल गिरने से महिला और लखनऊ में जर्जर दीवार ढहने से मासूम की मौत हो गई। आंधी-पानी से प्रयागराज में भी एक व्यक्ति की जान चली गई। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बाद अब तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। लखनऊ की मदेयगंज निवासी जोया (6) बारिश के बीच कुछ सामान लेने निकली थी। इस दौरान पड़ोस में एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार ...