लखनऊ, मार्च 14 -- UP Weather: पाकिस्तान में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी रविवार से पूर्वी यूपी का मौसम बदल जाएगा। साथ ही बंगाल की खाड़ी से भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका प्रभाव चार से पांच दिन रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार से लेकर बुधवार तक पूर्वी यूपी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। सोमवार-मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट होगी। हालांकि रात के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से एक सिस्टम बना हुआ है। इसका प्रभाव रविवार से लेकर बुधवार तक होगा। वहीं आगामी 15 से 17 मार्च के बीच दिन व रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री से. की गिरावट हो सकती है। यह भी पढ़ें- यूपी में आईएएस, पीसीएस के बाद अब 7 आईपीएस अफसरों के तबादले, 4 जिलों के एसपी बदलेसामान्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.