प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 30 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से दोपहर बाद यूपी की राजधानी लखनऊ का मौसम बदला। तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी। इस दौरान मोहनलालगंज और आसपास के शहरी इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक दर्ज की गई। अन्य इलाकों में रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पश्चिम यूपी के भी कई शहरों में बारिश हुई। आईएमडी लखनऊ के अनुसार हवा के निचले क्षोभमण्डल में प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग पर चक्रवाती परिसंचरण का असर है। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी चक्रवाती हवा की स्थिति बनी है जिसकी ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक है। इसकी वजह से मौसम पिछले दो दिनों से बदला हुआ है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से मामूली रूप से कम 39.3 दर्ज किया गया। हवा में नमी बढ़ने और आसमान में बादलों की आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.