UP Weather: उमस भरी गर्मी के बीच आंधी-बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी
लखनऊ, मई 14 -- वायुमंडल के निचले क्षोभमंडल में वेस्ट यूपी के ऊपर चक्रवाती परिस्थिति बन गई थी। साथ ही दक्षिण राजस्थान से आ रही पुरवा की मदद मिलने से बुधवार को प्रदेश में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक आंधी चली। नतीजतन उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर टूट पड़ा था। दोपहर बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आई भीषण आंधी और बारिश के कारण हुए हादसों में अब तक कुल 72 लोगों की मौत हो चुकी है। सैकड़ों पेड़, बिजली के खंभे और साइन बोर्ड उखड़ गए, जिससे यातायात और बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।अब थमेगा सिलसिला, गर्मी बढ़ेगी मौसम विभाग के अनुसार वर्षा के बावजूद यूपी के कई भागों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नतीजतन बुन्देलखण्ड के बांदा में तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने और प्रदेश के दक्षिणी जिलों में लू की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.