UP Weather: उमसभरी गर्मी के साथ पांच दिन हीट वेव का खतरा, बढ़ती तपिश के बीच अभी बारिश नहीं
लखनऊ, जून 19 -- भीषण गर्मी-उमस के साथ ही हीटवेव की तपिश भी सहने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार दिन तक तापमान में तेजी से इजाफा होगा और हीटवेव चलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि उसके बाद राहत के आसार हैं। गुरुवार को सुबह से शाम तक कड़ी धूप ने लोगों को खूब सताया। गर्मी के साथ ही उमस से लोग परेशान रहे। कूलर-पंखों ने काम करना बंद कर दिया है और उनकी हवा भी गर्म आ रही है। दिन के साथ ही रात में भी गर्मी-उमस का सितम लोगोें की नींद छीन रहा है। जरा सी देर के लिए बिजली जाते ही लोग गर्मी से बिलबिला रहे हैं।मौसम का पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि अभी मौसम में गर्मी और उमस की तपिश और बढ़ने जा रही है। अगले चार दिन 19 से 22 जून तक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.