वाराणसी, मई 25 -- UP News: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हाल बेहाल है। वहीं, आज से नौतपा शुरू हो रहा है। जो तीन जून तक रहेगा। वहीं, 29-30 तक बारिश की भी संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पूर्वी यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह से खत्म हो गया है। आसमान साफ है। इस वजह से सूरज की किरणें आसमान से आग बरसा रहीं है। हालांकि अब भी पूरवा हवा चल रहीं है। जिस वजह से हवा में नमी लगातार 80 फीसदी के करीब बनी हुई है। हवा में नमी की अधिकता के कारण हीट इंडेक्स 48 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है। इस वजह से 41 डिग्री तापमान में लोगों को 48 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गर्मी महसूस हो रही है। त्वचा जलाने वाली प्रचंड गर्मी और झुलसाने, शरीर सुखाने वाली लू का दौर जारी है। वाराणसा में रविवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस...