UP Weather: आसमान से बरसी आग तो तपिश ने किया बेहाल, आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट
लखनऊ, जून 11 -- यूपी बुधवार को भी प्रचंड गर्मी की चपेट में रहा। दोपहर में 10 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं और धरती तपी तो राहगीर बेहाल हो उठे। रात में भी 30 डिग्री तापमान व बिजली कटौती ने लोगों की नींद उड़ाई। यूपी में बांदा का लुकतरा गांव 46 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। शाम को तेज हवा चली और बादल छाए, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली, पर उमस ने परेशान किया। गुरुवार को भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में आज से आंधी और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। पूरा यूपी बुधवार को प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में रहा। मंगलवार को रात करीब दो बजे तेज हवा के साथ कई इलाकों में बूंदाबादी हुई तो लगा कि अब गर्मी से राहत मिलेगी, पर दिन में तेज धूप ने प्रचंड गर्मी का एहसास कराया। 45.5 डिग्री तापमान पहुंचने से आसमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.