प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 26 -- मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। गर्म हवा और झुलसा देने वाली धूप से शनिवार को यूपी के 31 शहरों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। छह शहरों में 44 डिग्री से ज्यादा रहा। बांदा में दिन का तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। प्रयागराज में 45.5, वाराणसी में 45 डिग्री और लखनऊ में सीजन का सर्वाधिक पारा 43 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 27 के बाद ही विक्षोभ तपिश का सिलसिला तोड़ेगा। आईएमडी लखनऊ के अनुसार बांदा में वर्ष 2022 की 30 अप्रैल को शनिवार जितना ही तापमान रहा था। इसके पूर्व कभी बांदा में पारा इतना ऊपर तक नहीं गया। अप्रैल के दौरान 1979 की 29 तारीख को 46.7 और 1993 की 28 अप्रैल को 46.4 तापमान बांदा में दर्ज किया गया था। इस तपिश की वजह हवा के निचले क्ष...