लखनऊ, जनवरी 24 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई और मध्य इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। संभल जिले में सबसे अधिक 95 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। पश्चिमी यूपी के आंकड़ों पर नज़र डालें तो यहां बारिश का जोर सबसे अधिक रहा। संभल के अलावा मेरठ के सरधना में 38 एमएम और मुजफ्फरनगर में 31.2 एमएम बारिश हुई। सहारनपुर के नकुर में 31 और देवबंद में 22 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। बागपत (25 एमएम), बिजनौर (20 एमएम), और नजीबाबाद (7.6 एमएम) में भी बारिश हुई। गाजियाबाद, नोएडा और आगरा में हल्की बूंदाबांदी से लेकर 2 एमएम तक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उत्तर प्रदेश और अवध क्षेत्र में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.