लखनऊ, अप्रैल 2 -- यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तीन से पांच अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट दिया है। बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इसके बाद देर रात से बदलाव की शुरुआत हो सकती है। बादलों की आवाजाही के साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मौसम बिगड़ने की आहट है। पहले दिन एक या दो बार तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके बाद दो दिनों तक तेज आंधी, तूफान के साथ बारिश के संकेत दिए गए हैं। इसके साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रहेगी। तापमान में भारी गिरावट आ सकती है।37.4 डिग्री रहा दिन का तापमान बुधवार को अधिक गर्मी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ज...