UP Weather: आज भी सताएगी उमस भरी गर्मी और लू, हीटेवव और तपिश बढ़ाएगी तापमान
लखनऊ, मई 17 -- यूपी में बुधवार और गुरुवार की रात आई आंधी व बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन टिक नहीं सकी। शनिवार को मौसम ने फिर करवट बदली और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप तीखी रही, जबकि दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोगों को हाल बेहाल रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान मे चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी। जबकि न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दज्र की गयी। पिछले दो दिनों में आई तेज आंधी और बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया था। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार को फिर से मौसम शुष्क हो गया। गर्मी के चलते उमस के कारण लोग परेशान रहे। गर्मी के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.