हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 5 -- उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ ने शनिवार को कानपुर, बुंदेलखंड, बृज मंडल और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में कहर बरपाया। कई जगह ओलावृष्टि से फसलों को खासा नुकसान पहुंचा। तेज आंधी-बारिश से हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 26 जिलों के लिए आंधी-बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। कानपुर और आसपास 70 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। यहां 21.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। काकादेव में पेड़ गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई वहीं कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव नवादा के पास पेड़ गिरने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए। उधर, आगरा के मई बुजुर्ग गांव में मकान गिरन से नौ लोग घायल हो गए। हमीरपुर,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.