UP Weather: आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, कानपुर में 200 पेड़ और 92 पोल गिरे, चार की मौत
कानपुर, अप्रैल 4 -- UP Weather: यूपी के अलग-अलग जिलों में आई आंधी के साथ बारिश ने जमकर तबाही मचाई। शनिवार शाम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी संग बारिश और ओलावृष्टि ने कानपुर शहर में कहर बरपाया। इससे आसपास के 20 जिले भी प्रभावित हुए। अकेले कानपुर शहर में 200 विशालकाय पेड़ और 92 बिजली के पोल धराशायी हो गए। 100 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से महिला व चालक की मौत हो गई। 100 से ज्यादा चार पहिया और दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हुए। 10 दुकानें और एक मंदिर पूरी तरह ढह गया। फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं कासगंज में पेड़ गिरने से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई और दो लोग घायल भी हुए। उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम ऐसा बदला कि शाम चार बजे ही समूचा शहर अंधेरे के आगोश में आ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.