प्रमुख संवाददाता, मई 1 -- यूपी में मौसम ने गुरुवार को शाम के बाद फिर करवट बदली और रात साढ़े नौ बजे के करीब तेज आंधी आई। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। कुछ ही मिनटों में बारिश शुरू हो गई। कई शहरों के अधिसंख्य इलाकों में रात 11 बजे तक बारिश का सिलसिला चला। वहीं, इससे पहले मौसम के बदले मिजाज से दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री तक नीचे आ गया। यह 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से थोड़ा नीचे 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में आईएमडी लखनऊ के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली हवाओं और स्थानीय वायुमंडलीय परिवर्तन की वजह से यह स्थिति बनी है। इसका प्रभाव शुक्रवार की सुबह तक बना रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में भी बादलों की आवाजाही रहेगी उसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.