UP Weather: अलनीनो का असर शुरू; बारिश होगी कम, तेज धूप से पारा 39 के पार
लखनऊ, अप्रैल 16 -- यूपी में मौसम ने अचानक तेवर बदल लिए हैं। बुधवार को पांचवें पश्चिमी विक्षोभ और तेज धूप के कारण तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो बीते दिनों की तुलना में करीब तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। दिनभर तेज धूप और शुष्क हवाओं ने लोगों को परेशान किया। हवा की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जिससे नमी का स्तर भी प्रभावित हुआ। अधिकतम आर्द्रता 65 प्रतिशत और न्यूनतम 17 से 21 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चढ़ते प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.