वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 16 -- अप्रैल के मध्य में ही बुंदेलखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। वहीं प्रदेश स्तर पर बांदा सबसे गर्म रहा है, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है बुधवार को सुबह से ही गर्मी के तेवर देखने को मिले। दोपहर होने तक तेज धूप के चलते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में इस समय शुष्क और गर्म हवाओं का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि बांदा और आसपास के बुंदेलखंड क्षेत्रों में तापमान आने वाले दिनों में 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.