वार्ता, अप्रैल 21 -- UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगले पांच दिनों तक आसमान से आग बरसने के आसार हैं। गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अनेक हिस्सों में 25 अप्रैल तक दिन के समय लू चलने की चेतावनी है। वहीं, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछार पड़ने की भी संभावना है। मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार 21 से 26 अप्रैल तक यूपी में सामान्यतः मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और तापमान में वृद्धि से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने...