लखनऊ, अप्रैल 8 -- उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंग बदल रहा है। मंगलवार को गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश ने आमजन को परेशानी में डाल दिया। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ सकता है।दिनभर बादल और बारिश रात में फिर से बरसे बादल पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार सुबह से ही यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिन में बादल छाए रहे। दुपहर बाद फिर हल्की बारिश ने दस्तक दी जो देर रात तक रुक-रुक कर चलती रही। आठ से दस किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ बारिश से दिन के तापमान ...