UP Weather: अगले 3 घंटे में यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 60 की रफ्तार से आंधी भी
नई दिल्ली, जून 10 -- UP Weather Rain alert: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम बदल सकता है। इन जिलों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) लखनऊ ने आंधी, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मुताबिक, अगले कुछ घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की मानें तो, अलीगढ़ और बुलंदशहर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हवा के झोंके 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। वहीं अलीगढ़, बुलंदशहर और संभल जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.