नई दिल्ली, अगस्त 12 -- UP Weather, 13th August 2026: उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर ऐक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त तक प्रदेश में बड़े पैमाने पर मॉनसूनी बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश से मॉनसूनी बारिश का एक और दौर शुरू होकर 14 अगस्त को प्रदेश के मध्यवर्ती और इससे जुड़े पश्चिमी हिस्से तक पहुंचेगा। इससे 13 से 18 अगस्त के दौरान उत्तर प्रदेश में व्यापक मॉनसूनी बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 13 अगस्त को सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ु...