लखनऊ, फरवरी 17 -- UP Vidhan Sabha LIVE: यूपी विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। पक्ष-विपक्ष अपनी बातों को सदन के सामने रख रहा है। एक तरफ सत्ता पक्ष अपनी सरकार की खूबियों गिना रहा है तो विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सदन का घेराव करने पहुंची कांग्रेस की यूपी पुलिस से तीखी नोकझोक हो गई। इसके अलावा कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। यूपी विधानसभा में कार्यपालिका और जनप्रतिनिधियों के संबंधों को लेकर सदन में तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने आरोप लगाया कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते और दलाली में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यपालिका का विधायिका पर हावी होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। इस संदर्भ में उन्होंने पीठ से हस्तक्षेप की मांग की और कहा कि सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.