नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- UP Top News: मुख्यमंत्री योगी शनिवार को सोनभद्र में जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा की जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच से ही मुख्यमंत्री ने जिले में 548 करोड़ की 432 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उधर, लखनऊ-कानपुर-अयोध्या समेत सूबे के 9 एयरपोर्ट पर विजिटर पास पर रोक बढ़ गई है। रोक फिलहाल अगले निर्देशों तक के लिए बढ़ाई गई है। विजिटर पास या एंट्री टिकट के माध्यम से यात्री के परिवारीजन-रिश्तेदार टर्मिनल के भीतर एक निश्चित दूरी तक जाते हैं। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने दिल्ली में धमाके के बाद रोक लगाई थी। इसे अब और आगे विस्तार देते हुए सुरक्षा जांच और सख्त कर दी गई है। बीसीएएस ने निर्देश दिए हैं कि चेकिंग में उनके अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।पढ़ें यूपी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.