लखनऊ, फरवरी 18 -- UP Top News Today 18 February 2026: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुधवार को बजट पर युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि इस बार का बजट 2047 के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का विजन डाक्यूमेंट है। बजट में आम जन की चिंता दिखती है। इसके साथ ही नवाचार, रोजगार के अवसर, समावेशी विकास को लेकर चिंता भी दिखती है। 2014 के बाद आम गरीब के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने लगातार काम किया है। उधर, बिजनौर में एक युवती ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर उसके घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद प्रेमी घर से फरार हो गया। पुलिस ने युवती मां की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किरतपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला छजूपुरा निवासी युवती का मोहल्ला बुद्धपाड़ा निवासी सुहैल से करी...