नई दिल्ली, जून 5 -- UP TGT Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से टीजीटी भर्ती परीक्षा का दूसरे दिन गुरुवार को प्रदेशभर 36 जिलों में हुई। परीक्षा में 2,21,489 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, गुरुवार को 2,12,975 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार दोनों दिनों में कुल 4,34,464 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 50.02 प्रतिशत है। अब लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा की आसंर-की का इंतजार है।मेरठ में आंसरशीट ले भागी लड़की मेरठ के परतापुर क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में जमा करने क...