UP TGT Exam: यूपी टीजीटी परीक्षा के पहले दिन पकड़े गए 9 फर्जी परीक्षार्थी, दो चकमा देकर हुए फरार
नई दिल्ली, जून 3 -- UP TGT Exam 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा की शुरुआत हो चुकी है। प्रदेश के 36 महत्वपूर्ण जिलों में बनाए गए 614 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8.68 लाख अभ्यर्थी इस बड़ी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होंगे। दो दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 15 विषयों के लिए अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के तमाम सरकारी दावों के बीच पहले ही दिन 'सॉल्वर गैंग' की सेंधमारी की कोशिशें भी सामने आई हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और STF की मुस्तैदी के कारण परीक्षा के दौरान विभिन्न जिलों से कुल 9 फर्जी परीक्षार्थी सॉल्वर रंगे हाथों पकड़े गए हैं, जबकि 2 सॉल्वर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।लखनऊ से मिर्जापुर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.