संवाददाता, जून 5 -- यूपी के मेरठ में परतापुर क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में जमा करने के बजाय अपने साथ लेकर चली गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने जब उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो एक कॉपी कम मिली। उत्तर पुस्तिका गायब होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की, साथ ही रोल नंबर और परीक्षा रिकॉर्ड के आधार पर जांच की गई। यह भी...