लखनऊ, मार्च 20 -- UPTET 2026 Notification : टीचर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर आ गई है। चार साल के लंबे इंतजार के बाद अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके साथ ही आवेदन की तारीखें भी साफ कर दी गई हैं। जारी किए गए नोटिफिकेशन पर गौर करें तो इस बार प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को पहले से ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। UPTET 2026 यानी UPTET 2026 उन उम्मीदवारों के लिए अहम परीक्षा है जो उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं। गौरतलब है कि यह परीक्षा दो स्तरों पर होती है, जिसमें एक प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 और दूसरा उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए होता है। इन दोनों स्तरों पर पढ़ाने के लिए यह परीक्षा पास करना जरूरी होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.