नई दिल्ली, जून 17 -- UP School Holidays: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप, उमस और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से परेशान स्कूली बच्चों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में आने वाले सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। नए सरकारी आदेश के मुताबिक, अब प्रदेश के स्कूलों में 24 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश जारी रहेगा और बच्चों के लिए नियमित रूप से पढ़ाई-लिखाई का काम 25 जून 2026 से शुरू होगा। इससे पहले स्कूलों को 16 जून से खोलने की तैयारी थी।हर साल के लिए बदल गया छुट्टियों का नियम बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा जारी किए गए इस आद...