नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 5 सितंबर से शुरू हो गई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर तय की गई है। इसकी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होनी है। बता दें कि यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे विशेष रूप से कार्यरत शिक्षकों को मौका देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।ओटीआर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया बता दें कि सबसे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन डिटेल्स के जरिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़...