प्रमुख संवाददाता, मार्च 6 -- उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। निर्वाचन विभाग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद इस प्रक्रिया की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। ऐसे में जिन लोगों ने अभी तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं कराया है, उनके लिए आज आखिरी मौका है। निर्वाचन विभाग के अनुसार जो लोग मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरेंगे, उनका नाम एसआईआर के तहत तैयार होने वाली नई मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। हालांकि इसके बाद भी लोग अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे, लेकिन वह नाम एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार सूची का हिस्सा नहीं होगा।अब तक 82 लाख ने भरा फॉर्म-6 अधिकारियों का कहना है कि चूंकि यह विशेष गहन पुनरीक्षण लगभग 20-22 साल बाद किया जा रहा है, इसलिए बाद में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.