UP SIR: वोटर लिस्ट को लेकर इस रविवार विशेष अभियान, तीन घंटे बूथों पर रहेंगे अधिकारी
नई दिल्ली, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग जुटा हुआ है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वोटर लिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। 22 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रदेश के समस्त मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथों) पर 'विशेष अभियान दिवस' आयोजित किया जाएगा। इस दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस तीन घंटे की अवधि में मतदाता अपने पहचान पत्र से जुड़े दावों और आपत्तियों का निस्तारण करा सकेंगे।मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने पर जोर इस अभियान का म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.