लखनऊ, मार्च 1 -- UP SIR: यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले मतदाताओं में 73.32 प्रतिशत की सुनवाई पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान न होने और तार्किक विसंगति वाले कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है। इसमें अब तक 2.28 करोड़ मतदाताओं की नोटिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सहज व सरल ढंग से सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करें। नोटिस पाने वाले 3.26 करोड़ लोगों में 1.04 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनके नाम का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो सकी है। ऐसे लोगों की सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कर रहे हैं। अभी हाल ही में 3768 नए एईआरओ की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.