संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में सबसे ज्यादा नाम लखनऊ मंडल में कटे हैं। यहां पर सर्वाधिक 26.38 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर मेरठ मंडल में 20.68 लाख और तीसरे नंबर पर कानपुर मंडल 15.75 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। सबसे कम चित्रकूट मंडल में मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, यहां पर 3.06 लाख मतदाताओं के ही नाम काटे गए हैं। ज्यादा नाम जिन मंडलों में कटे हैं, उनमें चौथे नंबर पर प्रयागराज मंडल में 15.44 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं। ऐसे ही पांचवें नंबर पर बरेली मंडल में 13.78 लाख वोटरों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। फिलहाल, एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में कुल 2.04 करोड़ मतदाता कम हुए हैं। अगर क्षेत्र के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.