प्रमुख संवाददाता, मार्च 28 -- यूपी की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में नोटिस पाने वाले 3.26 करोड़ मतदाताओं और दावे व आपत्तियों पर सुनवाई का काम शुक्रवार को पूरा हो गया । अभी यूपी की मतदाता सूची में 12.55 करोड़ लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें से 1.04 करोड़ लोग वह हैं जिनका वर्ष 2003 की मतदाता सूची से अपने माता- पिता, बाबा- दादी और नाना- नानी के नाम से मिलान नहीं हो पाया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से ऐसे लोगों से दस्तावेज मांगे गए।फाइनल वोटर लिस्ट में 13.25 मतदाता होने की उम्मीद सुनवाई घर के पास होने और परिवार के दूसरे सदस्यों को दस्तावेज लेकर सुनवाई पर भेजने का असर हुआ ज्यादातर लोगों की सुनवाई हुई। जिसके बाद अब अंतिम वोटर सूची में 13.25 करोड़ नाम होने की उम्मीद है। अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.