हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 11 -- विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद गोरखपुर मंडल में 12,83,454 मतदाता कम हो गए हैं। इनमें गोरखपुर जिले में 4,21,122, देवरिया में 2,88,838, कुशीनगर जिले में 3,73,163 और महराजगंज जिले में 2,00,331 कम हुए मतदाता शामिल हैं। एसआईआर से पहले मंडल में एक करोड़ 76 लाख 3 हजार 31 मतदाता थे। अब 94 लाख 79 हजार 577 वोटर रह गए हैं। इससे चुनाव के समीकरणों पर असर पड़ रहा है।कृषि मंत्री की सीट का हाल प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की देवरिया जिले की पथरदेवा सीट पर एसआईआर के बाद 28,637 मतदाता कम हो गए हैं, जिन मतदाताओं के नाम कटे हैं उसमें 19,963 महिलाएं और 8,674 पुरुष मतदाता हैं। यह आंकड़ा पिछली बार के जीत-हार के अंतर के लगभग बराबर है। 2022 में सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 28,681 मतो...