वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 11 -- यूपी के गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के बाद प्रकाशित अंतिम सूची ने 2027 में होने वाले विधानसभा की तैयारियों में जुटे राजनीतिक दलों की बेचैनी को बढ़ा दी है। वैसे तो गोरखपुर जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन एसआईआर के आंकड़े तस्दीक कर रहे हैं कि छह विधानसभा में जीत-हार के अंतर से अधिक नाम सूची से हट गए हैं। सिर्फ गोरखपुर शहर, सहजनवा और पिपराइच विधानसभा में जीत-हार के अंतर से कम नाम सूची से कटे हैं। शुक्रवार को एसआईआर अभियान के बाद सूची सार्वजनिक होने ही सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर समीक्षा शुरू कर दी है। गोरखपुर शहर सीट से भाजपा के योगी आदित्यनाथ ने सभा की सुभावती शुक्ला को 1,03,390 वोटों के लंबे अंतर से शिकस्त दी थी। एसआईआर में देखें त...