नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- UP School Closed: बीते तीन दिनों से हुई यूपी में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। आंधी-बारिश के चलते कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है। सोमवार को भी कई जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसको देखते हुए पांच जिलों में डीएम ने सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बरेली में डिग्री कॉलेज तक बंद कर दिए गए हैं। डीएम का आदेश न मानने वाले स्कूल-कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हरदोई, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश ने पिछले कई सालों की रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार तीन दिनों से हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते कुछ जिलों में गलियों से लेकर सड़क तक पानी भर गया है। बच्चों की सुरक्षा और जलभराव को देखते हुए लखीमपुर खीरी, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद के डीएम ने सोमवार...