नई दिल्ली, मार्च 8 -- हर छात्र का सपना होता है कि वह बिना किसी रुकावट के अपनी तालीम पूरी करे और अपने परिवार का नाम रोशन करे। लेकिन कई बार आर्थिक तंगी और पैसों की कमी इस सपने के आड़े आ जाती है। इसी मुश्किल को आसान करने और होनहार छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार 'यूपी स्कॉलरशिप प्रोग्राम' (UP Scholarship Program) चलाती है। यह योजना उन लाखों छात्रों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है, जो अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाने में असमर्थ हैं। इस योजना का फायदा जनरल (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक (Minority) समुदायों के छात्रों को मिलता है। चूंकि अब मार्च का महीना चल रहा है और स्कॉलरशिप ट्रांसफर का दूसरा चरण (Phase 2) बेहद करीब है, ऐसे में हर छात्र के मन में यही सवाल है ...