नई दिल्ली, जुलाई 9 -- Up govt jobs 2026 apply online: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में नौकरी तलाश रहे और विशेषकर कृषि बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर के कुल 1182 रिक्त पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।क्या हैं जरूरी योग्यताएं और पात्रता की शर्तें? PET परीक्षा की अनिवार्यता: उम्मीदवार के पास आयोग द्वारा आयोजित की गई प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET) का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शून्य या नकारात्मक अंक वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे।...