नई दिल्ली, जनवरी 2 -- यूपी रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने नए साल के पहले दिन गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर की दो समेत पांच जिलों की सात रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं में आवासीय एवं व्यावसायिक सहित कुल 1,024 इकाइयों का निर्माण होगा। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने बताया कि बैठक में गौतमबुद्ध नगर में 181.36 करोड़ रुपये की लागत वाली दो परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। ये दोनों परियोजनाएं व्यावसायिक श्रेणी की हैं, जिनके अंतर्गत 298 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इससे व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। मथुरा में 154.92 करोड़ की लागत वाली दो आवासीय परियोजनाओं में कुल 565 फ्लैटों का निर्माण होगा। लखनऊ में 27.65 करोड़ की लागत वाली एक व्यावसायिक परियोजना को मंजूरी दी गई, जिसके अंतर्गत कुल 30 दुकानों का निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.