विशेष संवाददाता, अक्टूबर 1 -- UP Rajya Sabha Election: समाजवादी पार्टी का 'थिंक टैंक' माने जाने वाले और असलहों के शौकीन प्रो. राम गोपाल यादव, छठी बार राज्यसभा जाने को तैयार हैं। 25 नवंबर को उनका पांचवां कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले उन्होंने बुधवार को राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई, प्रो. राम गोपाल यादव 1992 से लगातार सांसद हैं। पांच बार राज्यसभा के अलावा वह एक बार संभल लोकसभा सीट से भी सांसद रहे हैं। हालांकि, लोकसभा सांसद के तौर पर उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया था और 2008 में सदस्यता से इस्तीफा देकर वह राज्यसभा पहुंच गए थे। तब से अब तक वह तीन कार्यकाल पूरे कर चुके हैं। पार्टी में उनकी भूमिका राष्ट्रीय महासचिव की है। यह भी पढ़ें- RS चुनाव में तीसरे कैंडिडेट के लिए क्या खिचड़ी पक...